
भुलेख क्या है (bhulekh kya hai) ?
भूलेख
शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है भू+लेख - भू का अर्थ भूमि से है और लेख
का अर्थ लेखन या कागजी लिखवाई से है। अर्थात् भूमि से सम्बन्धित लिखित रूप
में जानकारी।
भूलेख की अलग अलग जगह कई नामों में बात होती है जैसे:
- bhulekh
- भू अभिलेख,
- भूमि-अभिलेख,
- भूकर अभिलेख,
- जमाबंदी नक़ल,
- Records of Rights
- भूमि का ब्यौरा,
- जमीन के कागजात,
- जमीन का नक्शा,
- खेत के कागजात,
- खेत का नक्शा
- खाता खातून
- पट्टा
- इत्यादि,
ये रिकॉर्ड आम तौर पर राज्य सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग या भूमि संसाधन विभाग के पास सुरक्षित होते है, लेकिन अभी इनको तेजी से डिजिटल रूप में परिवर्तित करके ऑनलाइन डाला जा रहा है|
भुलेख (जमीन के कागज़) क्यों आवश्यक है?
भूअभिलेख
में आपकी ज़मीन का विवरण, मालिकाना हक़ की जानकारी होने के साथ साथ, इनका
उपयोग अलग अलग सरकारी योजनाओं, बैंक लोन और फसल बीमा प्राप्त करने के दौरान
होता है|
किसानों के लिए खेती से जुड़ी योजनायें जैसे "प्रधानमंत्री फसल
बिमा योजना", किसान क्रेडिट कार्ड इत्यादि में लाभ प्राप्त करने के लिए भी
इन भूमि-रिकॉर्ड की कॉपी की आवश्यकता होती है|
ज़मीन का परिवार के बँटवारे के समय सही सही हिस्से करने करने
और उसका उचित निपटारा करने के लिए भी ये रिकॉर्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाते
है|
इसे भूमि अधिकार का अभिलेख (RoR) के रूप में ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाने लगा है|
भूमि विवरण(भुलेख) अब ऑनलाइन भी है उपलब्ध
भारत सरकार के डिजिटल भारत मिशन के
अनुसार केंद्र और राज्य सरकारें अब सभी प्रकार के जमीन के रिकॉर्ड को
डिजिटल रूप में परिवर्तित कर उनकी जानकारियों को ऑनलाइन उपलब्ध करवा रही
है|
इससे आप अपनी भूमि, खेत या अन्य प्रकार के भुलेख खाते की जानकारी ऑनलाइन देख व डाउनलोड कर सकते है|
ऑनलाइन उपलब्ध भूमि
रिकॉर्ड की कॉपी में आपको भूमि धारक का नाम, क्षेत्रफल, खाता संख्या, भूमि
वर्गीकरण, तहसील, गाँव, पट्टेदार का नाम सहित जमीन के बारे अन्य कई ब्योरे
प्राप्त किये जा सकते है|
उदाहरण के लिए, राजस्थान की भुलेख की वेबसाइट का एक रिकॉर्ड निम्न रूप में उपलब्ध है:
कहाँ से हासिल करें भूअभिलेख?
आम
तौर पर आप जमीन के रिकॉर्ड की कॉपी के लिए अपने ब्लॉक, तहसील के भू-सुधार
ऑफिसर, पटवारी या अन्य सरकारी ऑफिस से संपर्क कर सकते है|
भू-लेख ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए नीचे पढ़ें|
कहाँ से करें भूमि के रिकॉर्ड (भुलेख) ऑनलाइन डाउनलोड
आप अपनी ज़मीन के कागज़ात और ज़मीन से जुड़ी अन्य जानकारियां और ब्योरे ऑनलाइन देख सकते है व उसकी कॉपी को डाउनलोड करके अपने पास रख सकते है|
भुलेख ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए आपको
- अपने राज्य की भुलेख की वेबसाइट पर जाना होगा
- वहां अपना ज़िला, तहसील, ग्राम, खसरा/खतौनी नंबर या सर्वे नंबर या पट्टे की जानकारी इत्यादि देनी या चुननी होगी
उदाहरण के लिए - उत्तराखंड राज्य की भुलेख वेबसाइट पर आपको निम्न स्क्रीन दिखाई देगी, जहाँ सबसे पहले आपको जिला चुनने को कहा जाता है:
भुलेख डाउनलोड (bhulekh download) करने के लिए राज्यवार वेबसाइट की सूची:
- राजस्थान - http://apnakhata.raj.nic.in/Home.aspx
- आंध्र प्रदेश - http://meebhoomi.ap.gov.in/SearchROR.aspx
- उत्तर प्रदेश - http://bhulekh.up.nic.in/
- उत्तराखण्ड - http://devbhoomi.uk.gov.in/
- बिहार - http://lrc.bih.nic.in/kpViewRoR.aspx
- छत्तीसगढ़ - http://bhuiyan.cg.nic.in/
- गोवा - http://assetyogi.com/guides/land-records/dslr-goa-land-records/
- गुजरात - https://anyror.gujarat.gov.in/
- हरियाणा - http://jamabandi.nic.in/
- हिमाचल प्रदेश - http://lrc.hp.nic.in/lrc/Revenue/viewlandrecords.aspx
- झारखण्ड - http://164.100.150.11/jhrlrmsmis/
- कर्णाटक - http://bhoomi.karnataka.gov.in/
- केरल - http://www.kslb.kerala.gov.in/search.php
- मध्य प्रदेश - http://www.landrecords.mp.gov.in/newweb/
- महाराष्ट्र - https://mahabhulekh.maharashtra.gov.in/
- ओड़िशा - http://bhulekh.ori.nic.in/RoRView.aspx
- पंजाब - http://www.plrs.org.in/
- तमिलनाडु - http://www.eservices.tn.gov.in/eservicesnew/land/verify_areg.html?lan=en
- तेलंगाना - http://mabhoomi.telangana.gov.in/
- त्रिपुरा - http://www.jami.tripura.gov.in/
- पश्चिम बंगाल - http://banglarbhumi.gov.in
